अपने पैतृक ग्राम करहरा की ग्राम पंचायत से अपनी राजनीति को प्रारंम्भ करने वाले जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) मूलतः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जादौन ठाकुर जाति में जन्मे हैं। करहरा ग्रामसभा के अंतर्गत करहरा, नगला खुशहाली एवं नगला नंदे ग्राम आते हैं। जयवीर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं।
| नाम | ठाकुर जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) |
| ख्याति / पद | कैबिनेट मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं विधायक (मैनपुरी सदर) |
| जन्म तिथि | 2 अक्टूबर 1958 |
| जन्म स्थान | ग्राम करहरा (सिरसागंज), जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश |
| पिता | स्व. वेदपाल सिंह (बाबूजी) |
| माता | श्रीमती गायत्री देवी |
| करियर / राजनीतिक यात्रा | ग्राम प्रधान (करहरा) और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के रूप में शुरुआत; घिरोर विधानसभा से विधायक (2002-2012); पूर्व राज्य मंत्री (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सिंचाई स्वतंत्र प्रभार); 2022 में मैनपुरी सदर से भाजपा विधायक निर्वाचित होकर योगी आदित्यनाथ सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री बने |
| पत्नी | रीता सिंह (विवाह: 11 दिसंबर 1980) |
| संतान | 3 संतान — 2 पुत्र (अतुल प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह) एवं 1 पुत्री (गुंजन सिंह) |
पिताजी के सामाजिक समरसता के विचारों से प्रेरित होकर राजनैतिक क्षेत्र में रूचि बढ़ी एवं छात्र जीवन से ही यूथ कांग्रेस में कार्यरत रहे। वर्ष 2002 में प्रथम बार विधायक के रूप में चुने गए। वर्ष 2024 में BJP ने मैनपुरी लोकसभा सीट से ठाकुर जयवीर सिंह को उम्मीदवार के रूप में उतारा था, जहाँ इनका सीधा मुकाबला सपा की दिग्गज नेता डिंपल यादव जोकि अखिलेश यादव की पत्नी से था।

साधारण परिवार में जन्में जयवीर सिंह के पिता श्री वेदपाल सिंह एक प्राइमरी शिक्षक थे। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीता सिंह सार्वजनिक जीवन से जुड़ी रही हैं और फिरोज़ाबाद जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। ठाकुर जयवीर सिंह पूरा परिवार ही राजनीति रूप से सक्रिय हैं। उनके बड़े बेटे अतुल प्रताप सिंह फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। बड़ी पुत्रबधू अमृता सिंह ब्लॉक प्रमुख, तथा छोटी पुत्रबधू हर्षिता सिंह फिरोजाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जयवीर सिंह के परिवार के प्रमुख कृषि, व्यवसाय कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, गुंजन रिसोर्ट और मार्बल्स है। पारिवारिक सहयोग और सामाजिक सरोकारों ने जयवीर सिंह के राजनीतिक सफर को मजबूती प्रदान करने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है।
