सचिन पायलट - Sachin Pilot

सचिन पायलट (Sachin Pilot) भारतीय राजनीती में एक प्रमुख नाम हैं। वर्तमान में, वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। वे भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संचार एवं आईटी राज्य मंत्री, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

सचिन पायलट जीवनी (Sachin Pilot Biography)

नाम सचिन पायलट (Sachin Pilot)
ख्याति / पेशा भारतीय राजनीतिज्ञ (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
जन्म तिथि 7 सितंबर 1977
जन्म स्थान सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
पिता स्व. राजेश पायलट (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता)
माता रमा पायलट (पूर्व सांसद)
करियर / राजनीतिक यात्रा दौसा और अजमेर से सांसद (लोकसभा); केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामले व संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री; राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) के पूर्व अध्यक्ष; टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक
पत्नी सारा अब्दुल्ला (विवाह: 2004, तलाक: 2023)
संतान 2 पुत्र (आरन पायलट और विहान पायलट)

सचिन पायलट का जन्म 7 सितम्बर, 1977 में हुआ था। उनके पिता का नाम था राजेश पायलट और माता का नाम रमा पायलट था। उनके दिवंगत पिता कांग्रेस नेता राजेश पायलट एक कांग्रेस नेता और भारत सरकार में मंत्री रह चुके थे। 

उनकी प्रारंभिक शिक्षा एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली में हुई। फिर वे, सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, और फिर आई.एम.टी. गाजियाबाद गए। तत्पश्चात, यूएसए से एमबीए करने चले गए। वह ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दिल्ली ब्यूरो और फिर अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम जनरल मोटर्स में दो साल तक कार्यरत रहे।

पायलट ने 15 जनवरी, 2004 को सारा अब्दुल्ला से शादी की। वह जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं।

इसके अतिरिक्त वे भारतीय सेना में एक अधिकारी भी हैं। दरअसल, 6 सितंबर, 2012 को सचिन पायलट प्रादेशिक सेना में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाले भारत के पहले केंद्रीय मंत्री बने।

राजनीतिक यात्रा : एक नज़र में (Political Journey : at a glance)

  • 2004 : 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 
  • 2009 : लोकसभा चुनाव में अजमेर की सीट जीती और केंद्रीय संचार और आईटी राज्य मंत्री बने।
  • 2012 : केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री बने और 2014 तक इस पद पर रहे।
  • 2014 : अजमेर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लोकसभा सीट हार गए।
  • 2018 : टोंक निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए और राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।

आज 7 सितम्बर, सचिन पायलट के जन्मदिन पर अल्ट्रान्यूज़ की ओर से हार्दिक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।