रकुल प्रीत - Rakul Preet

रकुलप्रीत एक इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल है, रकुल ने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग में अपने कदम रखे साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत रकुल ने तेलगु , तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी एक अच्छी पहचान बना ली है।

रकुल प्रीत सिंह जीवनी (Rakul Preet Singh Biography)

नाम रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)
ख्याति / पेशा प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल (तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा)
जन्म तिथि 10 अक्टूबर 1990
जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
पिता राजेंद्र सिंह (भारतीय सेना में पूर्व कर्नल)
माता कुलविंदर सिंह
करियर / कार्यक्षेत्र फेमिना मिस इंडिया 2011 में भाग लेकर पाँच उप-शीर्षक जीते; 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अभिनय की शुरुआत; फिल्म 'यारियां' (2014) से बॉलीवुड डेब्यू; प्रमुख तेलुगु व तमिल फिल्में: 'वेंकटद्री एक्सप्रेस', 'नान्नकु प्रेमतो', 'सर्रायनोडू', 'ध्रुव', 'स्पाइडर'; प्रमुख हिंदी फिल्में: 'दे दे प्यार दे', 'मरजावां', 'रनवे 34', 'डॉक्टर जी', 'छतरीवाली'; फिटनेस और खेल (राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ खिलाड़ी) में गहरी रुचि; तेलंगाना राज्य के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर रहीं
पति जैकी भगनानी (अभिनेता एवं फिल्म निर्माता - विवाह: 21 फरवरी 2024)

निजी जिंदगी

रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था, रकुल के पिता आर्मी में करनल थे। रकुल की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई और उन्होंने दिल्ली युनिवर्सिटी से अपना स्नातक पूरा किया। बचपन से ही रकुल को एक्ट्रेस बनने का शौक था। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने 18 साल उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इन सब के अलावा रकुल गोल्फ खिलाड़ी भी हैं, साथ ही वो नेशनल लेवल पर खेल चुकी हैं।

करियर

रकुल प्रीत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में कन्नड़ फिल्म गिल्ली से की थी इसके बाद 2011 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रकुल को तेलुगू फिल्म में काम करने का मौका मिला इसके बाद इन्होंने सिद्धार्थ राजकुमार के साथ केरतम फिल्मे में काम किया, जोकि इनकी पहली तेलुगू फिल्म थी। जिसके बाद उन्होंने कई तेलुगू फिल्म में काम किया। रकुल को 2014 में बॉलीवुड फिल्म यारियां में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। रकुल प्रीत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 61 वां फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला हैं।

संपत्ति

रकुल प्रीत एक विशाल बंगले की मालकिन है, उनके पास कई लग्जरी कारें है। रकुल के पास करोड़ों की संपत्ति है, एक रिपोर्ट के अनुसार रकुल की 2022 तक कुल संपत्ति करीब 45 करोड रुपए थी। रकुल मूवी के लिए लगभग 2 करोड़ फीस लेती हैं।

रकुल प्रीत | Happy Birthday Rakul Preet | 10 October
रकुल प्रीत | Happy Birthday Rakul Preet | 10 October