भगवंत मान - Bhagwant Mann

➤ भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
➤ वे वर्तमान में पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
➤ मान भारत के पंजाब के संगरूर जिले की सुनाम तहसील के सतोज गांव में जन्में थे।
➤ 2008 में, मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया। 

भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वे पूर्व हास्य अभिनेता, गायक और अभिनेता हैं भी हैं।
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को हुआ था। उनका जन्म पिता मोहिंदर सिंह और मां हरपाल कौर के घर एक जट सिख परिवार में हुआ था। मान भारत के पंजाब के संगरूर जिले की सुनाम तहसील के सतोज गांव में जन्में थे।

भगवंत मान जीवनी (Bhagwant Mann Biography)

नाम भगवंत मान (Bhagwant Mann)
उपनाम / उपाधि "जुगनु" (Juggnu), प्रसिद्ध हास्य अभिनेता, राजनेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री
जन्म तिथि 17 अक्टूबर 1973
जन्म स्थान सैटोज, संगरूर जिला, पंजाब, भारत
पिता मोहिंदर सिंह (शिक्षक)
माता हरपाल कौर
करियर / राजनीतिक यात्रा कला और हास्य से करियर की शुरुआत; 'जुगनु के साथ' और 'हंसते हंसते कट जाए जिंदगी' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों तथा पंजाबी फिल्मों ('कम्बख्त इश्क', 'पत्तियां') के माध्यम से पंजाब के घर-घर में प्रसिद्ध; 2011 में राजनीति में प्रवेश और पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (PPP) से चुनाव लड़ा; 2014 में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े और संगरूर लोकसभा सीट से भारी मतों से जीतकर संसद पहुंचे; 2014 और 2019 में लगातार दो बार लोकसभा सांसद रहे; 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप (AAP) की ऐतिहासिक जीत के बाद 16 मार्च 2022 को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
पत्नी इंदरप्रीत कौर (प्रथम विवाह, तलाक)
डॉ. गुरप्रीत कौर (द्वितीय विवाह: 7 जुलाई 2022)
संतान 2 संतान (प्रथम पत्नी से) - पुत्र दिलशान मान एवं पुत्री सीरत कौर

अभिनय से मिली प्रसिद्धि

मान ने अपने व्यावसायिक करियर की शुरुआत बतौर कॉमेडियन की। उनका पहला कॉमेडी एल्बम कॉमेडियन जगतार जग्गी के साथ था। उन दोनों ने अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए ‘जुगनू केहंदा है’ नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम बनाया।

भगवंत मान को बड़ा ब्रेक मिला सन् 2008 में। दरअसल, 2008 में, मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया जिससे उनके दर्शकों व प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अभिनेता के रूप में कई फिल्मों में भी अभिनय किया।

राजनितिक यात्रा 

भगवंत मान की राजनितिक यात्रा की शुरुआत हुई  2011 में, जब मान पीपुल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब में शामिल हो गए। 2012 में, उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार गए।

वर्ष 2014 में, भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के खिलाफ लड़ा और 2,11,721 वोटों से जीत हासिल की। वह 2019 के आम चुनाव में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।

2022 के पंजाब विधान सभा चुनावों में धुरी विधानसभा से भगवंत मान ने 58,206 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। तत्पश्चात्, उन्होंने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

FAQ

राजनीति में आने से पहले भगवंत मान किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

कॉमेडी और हास्य कलाकार (स्टँड-अप कॉमेडियन)

भगवंत मान पंजाब के किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं?

आम आदमी पार्टी (AAP)

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में किस वर्ष शपथ ली थी?

2022 में