अमिताभ बच्चन - Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan B'day: आज के समय में अभिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है, अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग की वजह से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। अमिताभ के नाम सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। एक्टिंग के अलावा बच्चन पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता भी है। साथ ही बच्चन भारतीय टीवी के फेमस शो "कौन बनेगा करोड़पति" को कई सालो से होस्ट कर रहे हैं,

अमिताभ बच्चन जीवनी (Amitabh Bachchan Biography)

नाम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
मूल नाम इंकलाब श्रीवास्तव (Inquilaab Srivastava)
उपनाम / उपाधि "सदी के महानायक", "शहंशाह", "बिग बी" (Big B), "एंग्री यंग मैन"
ख्याति / पेशा दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता (KBC), पार्श्व गायक एवं पूर्व सांसद
जन्म तिथि 11 अक्टूबर 1942
जन्म स्थान इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज), संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत (उत्तर प्रदेश)
पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन (प्रख्यात हिंदी कवि एवं साहित्यकार)
माता तेजी बच्चन (सामाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी)
करियर / कार्यक्षेत्र फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' (1969) से अभिनय की शुरुआत; 1970 और 1980 के दशक में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों से 'एंग्री यंग मैन' के रूप में अभूतपूर्व लोकप्रियता; बाद के दौर में 'अग्निपथ', 'ब्लैक', 'पा', 'पीकू', 'पिंक' जैसी फिल्मों में सशक्त अभिनय; वर्ष 2000 से लोकप्रिय टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) का सफल संचालन; 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा सांसद निर्वाचित (बाद में राजनीति से त्यागपत्र); 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 16 फिल्मफेयर पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (2018), पद्म श्री (1984), पद्म भूषण (2001) तथा पद्म विभूषण (2015) से सम्मानित
पत्नी जया बच्चन (प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं राज्यसभा सांसद - विवाह: 3 जून 1973)
संतान 2 संतान - 1 पुत्र (अभिषेक बच्चन - फिल्म अभिनेता) एवं 1 पुत्री (श्वेता बच्चन नंदा - लेखिका व स्तंभकार)

आरंभ

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम डॉ हरिवंश राय बच्चन था जोकि एक प्रसिद्ध कवि थे। ताकायस्थ परिवार में जन्मे अमिताभ बच्चन के पिता, डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध हिन्दी कवि थे। बिग बी के बचपन का नाम इंकलाब रखा गया था, जोकि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रयोग किए गए प्रेरक वाक्यांश 'इंकलाब जिंदाबाद' से लिया गया था। लेकिन बाद में प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने इनका नाम 'अमिताभ' रखा। 'अमिताभ' का अर्थ होता है, "शाश्वत प्रकाश"। इनका उपनाम श्रीवास्तव लेकिन इनके पिता ने इस उपनाम को अपने कृतियों को प्रकाशित करने वाले बच्चन नाम से बदल किया।

कैरियर

अमिताभ ने फ़िल्मों में अपने कैरियर की शुरुआत ख्वाज़ा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म सात हिन्दुस्तानी के सात कलाकारों में एक कलाकार के रूप में की थी। 1973 में जब प्रकाश मेहरा ने इन्हें अपनी फ़िल्म ज़ंजीर में इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार निभाया तो इनके कैरियर में एक नया मोड़ आ गया। इसके बाद 1974 की सबसे बड़ी फ़िल्म रोटी कपड़ा और मकान में सहायक कलाकार की भूमिका करने के बाद बच्चन ने बहुत सी फ़िल्मों में मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई। 1979 में पहली बार अमिताभ को मि० नटवरलाल नामक फ़िल्म के लिए अपनी सहयोगी कलाकार रेखा के साथ काम करते हुए गीत गाना पड़ा ।

अवॉर्ड्स

अमिताभ बच्चन को कई सारे अवॉर्ड्स मिले है, अमिताभ बच्चन को सन 2001 में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। साथ ही बच्चन को 2002 - किशोर कुमार सम्मान, 2019 – दादा साहब फाल्के सम्मान मिला।

कुल संपत्ति

आज अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल और सम्पत्ति सुनकर हर कोई दंग रह जाता है, एक रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन के पास 2950 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 तक बिग बी का नेट वर्थ 400 मिलियन डॉलर बताया गया था। अमिताभ बच्चन एक महीने में 5 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाते हैं और सालभर में उनकी आमदनी 60 करोड़ रुपए से ऊपर होती है। बिग बी छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर काफी एक्टिव हैं।

FAQ

1970 के दशक में अमिताभ बच्चन को किस लोकप्रिय उपनाम से जाना गया?

एंग्री यंग मैन

उन्होंने किस फिल्म से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी?

सात हिंदुस्तानी (1969)

भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' से उन्हें किस वर्ष नवाजा गया?

2018 में