अमित शाह - Amit Shah

अमित शाह भारत के वर्तमान गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे ताकतवर एवं प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं, जिन्हें राजनीति में 'चाणक्य' कहा जाता है। वे पिछले एक दशक से देश की राष्ट्रीय राजनीति और चुनावी दिशा तय करने वाले सबसे अहम चेहरों में से एक हैं।

संगठन को मजबूत करने की उनकी अद्भुत क्षमता और चुनावी मैदान में अचूक रणनीति के कारण उन्हें आधुनिक भारतीय राजनीति का सबसे सफल रणनीतिकार माना जाता है। अपनी मजबूत प्रशासनिक पकड़ और देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कड़े फैसलों के चलते वे भारतीय राजनीति के इतिहास में एक बेहद प्रभावशाली और अमिट छाप छोड़ने वाले नेता के रूप में दर्ज हो चुके हैं।

अमित शाह जीवनी (Amit Shah Biography)

नाम अमित शाह (Amit Shah)
पूरा नाम अमितभाई अनिलचंद्र शाह (Amitbhai Anilchandra Shah)
उपनाम / उपाधि "आधुनिक भारत के चाणक्य" (भारतीय राजनीति के प्रमुख रणनीतिकार)
ख्याति / पद वरिष्ठ भारतीय राजनेता, भारत के वर्तमान गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री
जन्म तिथि 22 अक्टूबर 1964
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता अनिलचंद्र शाह (व्यवसायी)
माता कुसुमबेन शाह
करियर / राजनीतिक यात्रा सी. यू. शाह साइंस कॉलेज, अहमदाबाद से जैव रसायन (Biochemistry) में स्नातक; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक जीवन की शुरुआत; 1987 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए; गुजरात के सरखेज विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार (1997, 1998, 2002, 2007) और नारनपुर से (2012) विधायक चुने गए; गुजरात सरकार में गृह, यातायात व नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रभार संभाला; 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, जिनके कार्यकाल में भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की; 2019 में गांधीनगर (गुजरात) से पहली बार लोकसभा सांसद बने और भारत के गृह मंत्री का पदभार ग्रहण किया; गृह मंत्री के रूप में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त करने, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नए भारतीय न्याय संहिता कानूनों को लागू करने में ऐतिहासिक भूमिका; जुलाई 2021 से देश के पहले सहकारिता मंत्री का पदभार भी संभाल रहे हैं
पत्नी सोनल शाह (विवाह: 1987)
संतान 1 पुत्र — जय शाह (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड - BCCI के मानद सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद - ICC के अध्यक्ष)

जन्म व पृष्ठभूमि

अमित शाह (पूरा नाम: अमित अनिल चंद्र शाह) का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को मुंबई में  एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। अमित शाह श्रीमती कुसुमबेन और श्री अनिलचंद्र शाह के घर जन्मे थे। उनके परदादा छोटे राज्य मनसा के नगरसेठ (राजधानी प्रमुख) थे। उनके पिता, अनिल चंद्र शाह, मनसा (गुजरात) के एक व्यवसायी थे, जो एक सफल पीवीसी पाइप व्यवसाय के मालिक थे। अमित शाह का विवाह हुआ सोनल शाह से। उनके पुत्र का नाम है - जय शाह। जय शाह अभी फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं।

राजनीती में प्रवेश

शाह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे। वे बचपन से ही शाखा जाने लगे। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान वह औपचारिक रूप से आरएसएस स्वयंसेवक बने। नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात 1982 में अहमदाबाद आरएसएस मंडल के माध्यम से हुई थी। उस समय, मोदी आरएसएस के प्रचारक हुआ करते थे। 1995 में, भाजपा ने गुजरात में अपनी पहली सरकार बनाई, जिसमें केशुभाई पटेल मुख्यमंत्री थे।

वर्ष 2014-2020 तक वह बी.जे.पी. के अध्यक्ष भी रहे। वह 2014 से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अध्यक्ष भी थे। कैबिनेट मंत्री बनने से पहले वह 2002-2012 तक गुजरात सरकार में मंत्री थे। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में बी.जे.पी. ने आम चुनाव, 2019 में भारी जीत दर्ज की जिस कारण उन्हें चुनावों का 'चाणक्य' बताया जाने लगा। वह इससे पहले 2017 में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष - List of BJP Presidents

नाम कार्यकाल
नितिन नबीन - Nitin Nabin दिसंबर, वर्ष 2025 से वर्तमान तक
जे. पी. नड्डा - J. P. Nadda वर्ष 2020 से वर्तमान
अमित शाह - Amit Shah वर्ष 2014 से 2020 तक
राजनाथ सिंह - Rajnath Singh वर्ष 2013 से 2014 तक
नितिन गडकरी - Nitin Gadkari वर्ष 2009 से 2013 तक
राजनाथ सिंह - Rajnath Singh वर्ष 2005 से 2009 तक
लाल कृष्ण आडवाणी - Lal Krishna Advani वर्ष 2004 से 2005 तक
वैंकेया नायडू - Venkaiah Naidu वर्ष 2002 से 2004 तक
जना कृष्णमूर्ति - Jana Krishnamurthy वर्ष 2001 से 2002 तक
बंगारू लक्ष्मण - Bangaru Laxman वर्ष 2000 से 2001 तक
कुशाभाऊ ठाकरे - Kushabhau Thackeray वर्ष 1998 से 2000 तक
लाल कृष्ण आडवाणी - Lal Krishna Advani वर्ष 1993 से 1998 तक
मुरली मनोहर जोशी - Murli Manohar Joshi वर्ष 1991 से 1993 तक
लाल कृष्ण आडवाणी - Lal Krishna Advani वर्ष 1986 से 1991 तक
अटल बिहार वाजपेयी - Atal Bihari Vajpayee वर्ष 1980 से 1986 तक
➤ संबंधित स्टोरी : परमवीर चक्र | भारत के उप-प्रधानमंत्री | भारत रत्न | भारत के राष्ट्रपति

FAQ

अमित शाह वर्तमान में केंद्र सरकार में किस प्रमुख मंत्रालय का पदभार संभाल रहे हैं?

गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय

अमित शाह ने किस राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2014 से 2020 तक कार्य किया था?

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

अमित शाह संसद के किस सदन के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं?

लोकसभा (गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र)