Aishwarya Rai Bachchan - ऐश्वर्या राय बच्चन

November 01, 2024
Aishwarya Rai Bachchan - ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, ऐश्वर्या ने हिंदी फिल्मो के अलावा तमिल और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद से उनका फ़िल्मी करियर काफी जबरजस्त रहा। ऐश्वर्या राय  की शादी बॉलीवुड के बिग बी यानि की अमिताभ बच्चन  और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई है, इन दोनों  दोनों की एक बेटी भी है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन जीवनी (Aishwarya Rai Bachchan Biography)

नाम ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
ख्याति / पेशा प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, मॉडल एवं 'मिस वर्ल्ड 1994' की विजेता
जन्म तिथि 1 नवंबर 1973
जन्म स्थान मंगलुरु, कर्नाटक, भारत
पिता कृष्णराज राय (सेना में बायोलॉजिस्ट)
माता वृंदा राय
पति अभिषेक बच्चन (प्रसिद्ध अभिनेता — विवाह: 20 अप्रैल 2007)
संतान 1 पुत्री — आराध्या बच्चन (जन्म: 16 नवंबर 2011)

शुरुआती करियर 

ऐश्वर्या राय  बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलूर में हुआ था, इनके पिता कृष्णराज राय  एक मरीन इंजीनियर है और माता वृंदा राय  पेशे से एक लेखक है। ऐश्वर्या राय  की  प्रारम्भिक शिक्षा हैदराबाद में हुई। जिसके बाद उनका  मुंबई आकर बस गया, साथ ही ऐश्वर्या  ने अपनी बाकी  की पढ़ाई  मुंबईं में ही की। पढ़ाई  के बीच  में ही ऐश्वर्या को मॉडलिंग के ऑफर आने लगे।  जब ऐश्वर्या कक्षा 9 तो उन्हें मॉडलिंग का  पहला प्रस्ताव कैमलिन  कंपनी की ओर  से मिला, जिसके बाद उन्होंने कोक ,पेप्सी और फूजी जैसी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया। 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद उनके जीवन में एक नया मोड़ मोड़ आया। 

फ़िल्मी करियर 

ऐश्वर्या की पहली फिल्म इरुवर थी, जोकि एक तमिल फिल्म थी और इसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। इसके बाद 2000 में राजीव मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म कंडुकोडिन से ऐश्वर्या को काफी उपलब्धि मिली, बॉलीवुड में ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया  थी। हिंदी फिल्मों में उनकी किस्मत फिल्म हम दिल दे चुके सनम से चमकी, 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म देवदास दर्शको ने उनके अभिनव की काफी तारीफ की। साल 2004 में ऐश्वर्या ने गुरिंदर चड्डा की अंग्रेजी फिल्म ब्राइड एंड प्रेजुडिस में काम किया। 2006 में ऐश्वर्या की लाइफ की सबसे बड़ी फिल्मे धुम 2 ओर उमराव जान रिलीज़ हुई। 

पर्सनल लाइफ 

1999 में ऐश्वर्या और सलमान खान ने एक दूसरे को डेट किया, हालाकिं ये रिलेशन कुछ ही दिनों तक चल सका। 2007 में ऐश्वर्या की शादी बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन से हुई। साल 2011 में ऐश्वर्या ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम आराध्या  बच्चन है।  

फेमस मूवी 

हम दिल दे चुके सनम, जोश, देवदास, इरुवर, उमराव  जान, मोहबत्तें, धुम 2 , जोधा अकबर ,ताल, खाकी, रोबोट, और प्यार हो गया, रावन , गुजारिश।

ऐश्वर्या राय का जीवनकाल (Aishwarya Rai Life Timeline)

  • 1 नवंबर 1973: कर्नाटक के मंगलोर (मंगलुरु) में कृष्णराज राय और वृंदा राय के घर ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ।
  • 1991: अंतर्राष्ट्रीय सुपरमॉडल प्रतियोगिता जीती और अमेरिकी फैशन पत्रिका 'वोग' के भारतीय संस्करण में जगह बनाई।
  • 1994: 'मिस वर्ल्ड' (Miss World) का खिताब जीतकर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।
  • 1997: मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' (Iruvar) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और उसी वर्ष 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा।
  • 1999: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में 'नंदिनी' के किरदार के लिए पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
  • 2002: फिल्म 'देवदास' में 'पारो' की यादगार भूमिका के लिए दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया।
  • 2003: कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
  • 2004: हॉलीवुड फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' (Bride and Prejudice) में मुख्य भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में पहचान बनाई।
  • 2004: लंदन के प्रसिद्ध 'मैडम तुसाद' (Madame Tussauds) वैक्स म्यूजियम में मोम का पुतला स्थापित होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
  • 20 अप्रैल 2007: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ विवाह के बंधन में बंधीं।
  • 2009: कला और भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 'पद्म श्री' सम्मान से सम्मानित की गईं।
  • 16 नवंबर 2011: पुत्री आराध्या बच्चन को जन्म दिया।
  • 2015: अभिनय से कुछ समय के ब्रेक के बाद एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जज्बा' (Jazbaa) के साथ सिनेमाई पर्दे पर वापसी की।
  • 2016: 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'सरबजीत' जैसी चर्चित और सफल फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया।
  • 2022–2023: मणिरत्नम की महाकाव्य पीरियड-ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: 1' और 'पोन्नियिन सेल्वन: 2' में 'नंदिनी' की दोहरी भूमिका निभाकर आलोचकों की व्यापक प्रशंसा हासिल की।

FAQ

1994

पद्म श्री।

इरुवर (Iruvar)