हुमा कुरैशी फिल्म जगत में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली हुमा कुरैशी ने फिल्म जगत में आने से पहले कई क्षेत्रों में काम किया। जिनमे पत्रकारिता, संपादकीय लेखन, थिएटर में काम करना शामिल है। एन.के शर्मा जिनके सानिध्य में हुमा कुरैशी ने अभिनय की बारीकियां सीखी। बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी शानदार फिल्में देकर अपनी अलग पहचान बनाई।
| नाम | हुमा सलीम कुरैशी |
| जन्म | 28 जुलाई 1986 |
| जन्म स्थान | नई दिल्ली |
| पिता | सलीम कुरैशी |
| माता | अमीना कुरैशी |
| शिक्षा | बैचलर हिस्ट्री ऑनर्स |
| व्यवसाय | एक्टिंग |
| पुरस्कार | Filmfare OTT Award |
हुमा कुरैशी का शुरुआती सफर अन्य लोगों की तरह ही संघर्ष के साथ शुरू हुआ। फिल्म जगत में आने से पहले हुमा कुरैशी ने कई जगह अपनी किस्मत आजमायी। लेकिन सफलता उन्हें फिल्म जगत में ही आकर मिली। अभिनय की शुरुआत करने से पहले हुमा कुरैशी ने हिंदुस्तान यूनीलीवर के साथ विज्ञापन के लिए 2 साल का एग्रीमेंट किया। सैमसंग के लिए विज्ञापन करते हुए अनुराग कश्यप ने इनकी प्रतिभा को पहचानकर फिल्मों में काम देना शुरु किया।

A glimpse into the beautiful journey of Huma Qureshi—from an adorable childhood to becoming one of Bollywood's most talented and versatile actresses. ❤️🎬हुमा कुरैशी Childhood ➜ Now
हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी एक रेस्टोरराइटर हैं, जो सलीम्स रेस्तरॉ नाम से एक शृंखला चलाते हैं। इस शृंखला में रेस्तरां की संख्या 10 है। इनकी माता एक कश्मीरी मुस्लिम ग्रहणी हैं।

हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। जिसके लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाजा गया है। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में आयी गैंग्स ऑफ वासेपुर(भाग 1 और भाग 2) से की।
इसके बाद इन्होंने लव शव ते चिकन खुराना, जॉली एलएलबी 2 (2013), डेढ़ इश्क़िया (2014), डी-डे, बदलापुर, पार्टिशन: 1947, लैला (वेब सीरीज), महारानी (टीवी शृंखला), आर्मी ऑफ द डेड 2021 (फिल्म) हॉलीवुड में भी अभिनय किया है।
Follow इतिहास के पन्ने for more celebrity childhood stories and rare throwback photos.